देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार को रिकॉर्ड 122 मौत हुई। 5654 नये केस भी सामने आए। इन केसों के कारण राज्य की संक्रमण दर बढ़ कर 4.89 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि रिकवरी दर 66.69 प्रतिशत रही। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 220 केस अल्मोड़ा, 26 बागेश्वर, 264 चमोली, 105 चंपावत, 1915 देहरादून, 856 हरिद्वार, 999 नैनीताल, 366 पौड़ी, 66 पिथौरागढ़, 166 रुद्रप्रयाग, 140 टिहरी, 397 यूएसनगर, 134 उत्तरकाशी में केस पाए गए। राज्य में कुल 186772 केस कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। 124565 केस ठीक भी हो चुके हैं। 34642 सैंपल जांच को भेजे गए। 32399 केस की रिपोर्ट आना बाकि है।

55886 पहुंचे एक्टिव केस
राज्य में कोविड एक्टिव केस की संख्या 55886 पहुंच गई है। एक्टिव केस के आंकड़े ने 50 हजार के आंकड़े को पार करते हुए सीधे 55886 की संख्या को छू लिया है। जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है। कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 237 पहुंच गई है।