Nirbhik Nazar

उत्तराखंड को मिलेंगे 1400 ऑक्सीजन और ICU बेड, इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं – स्वास्थ्य सचिव

देहरादून– उत्तराखंड मे सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने आदेश जारी किए की प्रदेश में रेमडीसीवर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने सभी जिलों के अधिकारियों को साफ निर्देश दे दिए गए हैं कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ऑक्सीजन और इंजेक्शन हम उन लोगों तक पहुंचा सके इनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है सचिव ने जिलों के अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दे दिए कि अगर कहीं भी इन चीजों की कालाबाजारी हो तो केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार जो भी कानून ऐसे कालाबाजारी ऊपर कार्यवाही करने के आदेश देते हो उन तमाम कानूनों का उपयोग किया जाए मीडिया में लगातार इन तमाम चीजों के कालाबाजारी होने की बातें सामने आ रही थी।

प्रदेश में कोरोना इलाज के लिए डीआरडीओ (रक्षा शोध एवं विकास संगठन) की मदद से गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में 1400 ऑक्सीजन और आईसीयू बेड जल्द स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने दो दिन के भीतर कोरोना इलाज के सात मध्य स्तरीय अस्पतालों की व्यवस्था की है। इससे प्रदेश में 700 ऑक्सीजन और 39 आईसीयू बेड, दो वेंटीलेटर बढ़ गए हैं।सचिवालय मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग में सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि वर्तमान में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 12 कोविड अस्पताल, 62 डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर, 385 कोविड केयर सेंटर काम कर रहे हैं। राज्य में 17 हजार के करीब अस्पतालों में बेड हैं। जबकि 5500 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 1302 आईसीयू बेड, 774 वेंटीलेटर कोविड के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *