देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीएम राहत कोष से आशा कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शादियों में अधिकतम संख्या 25 करने को भी कहा। ग्रामीण बाज़ारों में भी बाजार खुलने के समय को ज़िलाअधिकारी अपने अनुसार घटा सकते हैं।
बैठक में निर्देश दिए कि शादियों में अधिकतम संख्या 25 की जाए। मेरी सरकार इस कठिन समय में प्रदेश के एक एक व्यक्ति के साथ खड़ी हैं और उनकी सुरक्षा एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए कृतसंकल्पित हैंI pic.twitter.com/vSkTHQ6SxT
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) May 1, 2021
सीएम तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान सीएम रावत ने डोर टू डोर सर्वे के निर्देश दिए। साथ ही 104 के अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन और पुलिस विभाग के कॉलसेंटर में फोन लाइनों की संख्या बढाने को कहा।
