Nirbhik Nazar

कोरोना संक्रमण के चलते विश्व प्रसिद्ध साबिर पाक कलियरी का मज़ार जायरीनों के लिए बंद

हरिद्वार: रुड़की मे स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर को कोरोना संक्रमण के चलते अग्रिम निर्देशों तक जायरीनों के लिए बंद कर दिया गया है। वक्फ बोर्ड के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड के रुड़की तहसील क्षेत्र के पिरान कलियर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह है। इस दरगाह में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेश से भी जायरीन जियारत करने के लिए आते हैं।
पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते जायरीनों के लिए दरगाह को बीस मार्च को बंद कर दिया गया था। कई माह बाद ही दरगाह के दरवाजे खुल पाए थे। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भी तेजी से फैल रही है। हरिद्वार जिले में ही बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। रमजान माह के संपन्न होने के बाद दरगाह में भीड़ बढ़ने की उम्मीद थी। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने की आशंका भी थी।


इसके चलते वक्फ बोर्ड के सीईओ अहमद इकबाल ने दरगाह को जायरीनों के लिए अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए है। दरगाह प्रबंधक हारून अली ने बताया कि वक्फ बोर्ड के निर्देश पर शनिवार को दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, दरगाह किलकिली साहब के गेट बंद कर दिए गए हैं। साथ ही विभिन्न माध्यम से इस बात की सूचना जारी कर दी गई है कि दरगाह अग्रिम निर्देशों तक बंद रहेगी। यहां पर जियारत करने के लिए ना आए। घरों से ही इबादत करें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *