Nirbhik Nazar

24 घंटे मे 5493 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव, 107 की मौत, उत्तराखंड मे कोरोना के एक्टिव केस हुए 51127

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना कहर बरपा रहा है। इस बीमारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या अब तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमित 107 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 5493 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि सैंपल पॉजिटिविटी रेट 16.86 फीसद रहा है। स्थिति इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि सक्रिय मामले बढ़कर 51 हजार के पार पहुंच गए हैं। इससे अस्पतालों पर भी भारी दबाव है। स्थिति दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है और मरीजों की बढ़ती तादाद के बीच सीमित संसाधन बड़ी चुनौती हैं। भर्ती होने तक के लिए मरीज एक से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी और सरकारी लैब से 32568 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 27075 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दून पर कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। जिले में 2266 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 70 मरीजों की मौत भी हुई है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 21 फीसद रहा है। नैनीताल में 810, हरिद्वार में 578 व ऊधमसिंहनगर में 503 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहाड़ी जिलों में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल में 330, अल्मोड़ा में 163, टिहरी गढ़वाल में 153, बागेश्वर में 146, पिथौरागढ़ में 135, चंपावत में 128, चमोली में 116, उत्तरकाशी में 106 व रुद्रप्रयाग में 59 लोग संक्रमित मिले हैं। इधर, विभिन्न जनपदों में 3644 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।बता दें कि अब तक प्रदेश में कोरोना के एक लाख 86 हजार 14 मामले आए हैं। जिनमें एक लाख 28 हजार 209 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले 51127 पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 2731 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *