देहरादून : मुख्यमंत्री ने 104 के अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन और पुलिस विभाग के कॉल सेंटर में फोन लाइन की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। कॉलसेंटर और हेल्पलाइल नंबर पूरी तरह से सक्रिय रखने और उनमें बेड, इंजेक्शन संबंधित जानकारी से भी अपडेट रहने को कहा। अफसरों को आक्सीजन के सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करते हुए विभिन्न संगठनों, उद्योगों की सहायता भी लेने को कहा।
बैठक में निर्देश दिए कि शादियों में अधिकतम संख्या 25 की जाए। मेरी सरकार इस कठिन समय में प्रदेश के एक एक व्यक्ति के साथ खड़ी हैं और उनकी सुरक्षा एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए कृतसंकल्पित हैंI pic.twitter.com/vSkTHQ6SxT
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) May 1, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भोजन, पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। किसी भी कोविड अस्पताल से इस तरह की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। इसके साथ ही छोटे- छोटे स्थानों में जहां संक्रमण की आशंका ज्यादा है वहां, सेनेटाइजेशन में तेजी लाने की भी हिदायत दी।

सरकार ई संजीवनी पोर्टल के जरिए चिकित्सक आपके द्वार के तहत मरीजों को उपचार का परामर्श दे रही है। इस पोर्टल को प्रभावी बनाया जाना चाहिए, ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोग भी इसका फायदा उठा सके। इसके जरिए होम आइसोलेशन में रहने वालों को मालूम हो सकेगा कि उन्हें किन बातों का ध्यान रखना है। उन्होंने सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों का नियमित क्रास चेक करने और परिजनों से फीड बैक लेने की भी सलाह दी है।