लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकार के तमाम दावों के बावजूद कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30,317 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 303 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि इन बीते 24 घंटों में 38,826 लगों की अस्पताल से छुट्टी भी हुई। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को 2,66,326 सैंपल्स की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 4,10,64,661 टेस्ट किए जा चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 30,317 नए मामले सामने आए हैं। और 38,826 लोग डिस्चार्ज हुए। पिछले 24 घंटे में 303 लोगों की मृत्यु हुई है: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/PmpHenoztM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2021

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का काम शुरु हो गया। इस अभियान के तहत सिर्फ उन्हीं जिलों में इस आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है जहां 9 हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव मामले गहैं। जिन जिलों में यह कार्यक्रम शुरु हुआ है उनमें लखनऊ, कानपुर, बरेली, मेरठ, गोरखपुर और प्रयागराज शामिल हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ” हमने प्रदेश में आज से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया है. पहले चरण में हमने उन 7 जनपदों को लिया है जिनमें पॉजिटिविटी रेट और सक्रिय मामले सर्वाधिक हैं। इन 7 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए अलग से 85 केंद्र बनाए हैं। ”
हमने प्रदेश में आज से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया है। पहले चरण में हमने उन 7 जनपदों को लिया है जिनमें पॉजिटिविटी रेट और सक्रिय मामले सर्वाधिक हैं। इन 7 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए अलग से 85 केंद्र बनाए हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री https://t.co/AMzfM8qF9u pic.twitter.com/FgG8PnT8HF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2021