Nirbhik Nazar

अगर करना है कोविड कंट्रोल रूम फोन तो इस नंबर पर करिए कॉल 24 घंटे लगेगा नंबर – डा0 आशीष कुमार, DM देहरादून

देहरादून: अब आईटीडीए में बनाए गए कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0135-2724506 चौबीसों घंटे जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध रहेगा। जिसके जरिए आयुर्वेदिक डॉक्टर्स होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को मेडिकल परामर्श आसानी से दे पाएंगे। कंट्रोल रूम शुरू होते ही सैटरडे को फ‌र्स्ट डे 136 कॉल्स रिसीव हुई। सैटरडे को डीएम डा0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आईटीडीए कोविड कंट्रोल रूम का विजिट कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि आईटीडीए स्थित कोविड कंट्रोल रूम में पांच पीआरआई लाइन भी लगा दी गई हैं।
सीनियर सिटीजन के लिए 6397803424 नंबर जारी


डीएम ने कहा कि संक्रमित बुजुर्ग व सैंपलिंग के समय पता व मोबाइल नंबर गलत होने के कारण होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों से संपर्क न हो पाने के कारण दूरभाष से ऐसे लोगों से प्राप्त की जाएं। कहा, इसके अलावा जिला आपदा परिचालन केन्द्र में सैपरेट 2 हेल्पलाइन नंबर फ्लैश किए गए हैं। जिनमें सीनियर सिटीजन के लिए 6397803424 व होम आइसेलेशन के लिए 7819067734 फोन नंबर जारी किए गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर्स के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वहीं, रात के समय रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक 0135-2726066 पर संपर्क किया जा सकता है। डीएम ने वीसी के जरिए सीएमओ को निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन किट के साथ परामर्श, आयुष संबंध चार्ट भी भेजा जाए। जिससे संक्रमित अपनी डायट के प्रति अवेयर हो सकें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *