Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय अगले आदेश तक रहेंगे बंद  – उच्च शिक्षा अपर सचिव एमएम सेमवाल

देहरादून: प्रदेश में सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालय और डिग्री कालेज तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। विश्वविद्यालयों और कालेजों को आनलाइन पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा अपर सचिव एमएम सेमवाल ने सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, उच्च शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारियों को सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि बीती एक मार्च से सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कालेजों को आफलाइन पढ़ाई जारी रखने के आदेश दिए गए थे। अब कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बुलाना सुरक्षा कारणों से उचित नहीं है।

अपर सचिव ने कहा कि उक्त मामले में मंथन के बाद विश्वविद्यालयों और कालेजों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अलबत्ता, आनलाइन पठन-पाठन जारी रखा जाएगा। शासन ने कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर बीती 11 दिसंबर को जारी आदेश एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना संबंधी सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत भी दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *