Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे 7 PCS अधिकारियों के तबादले सौंपी गई नई जिम्मेदारियाँ

देहरादून: सरकार ने सात पीसीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पीसीएस गिरीश चंद्र गुणवंत को दून का अपर जिलाधिकारी (वित्त) बनाया गया है। सोमवार को संयुक्त सचिव कार्मिक श्याम सिंह ने यह आदेश किए हैं। गुणवंत अभी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव का दायित्व देख रहे थे। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव रहे हरवीर सिंह को अब एमडीडीए का नया सचिव बनाया गया। पीसीएस प्रकाश चंद्र दुम्का को भी एमडीडीए का सचिव बनाया है। साडा के प्राधिकरण में समायोजन के बाद पहली बार वहां दो सचिव बैठेंगे।

कुंभ से ही वापस लौटे रामजी शरण शर्मा को जीएमवीएन का महाप्रबंधक तो पीसीएस वीर सिंह को दोबारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन दून में जिम्मेदारी दी है। वहीं, ललित नारायण मिश्रा को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव और अवधेश कुमार को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी में पूर्व की भांति तैनाती दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *