Nirbhik Nazar

1 दिने मे मिले 5403 नए कोविड के मरीज, उत्तराखंड मे कोरोना से हुई मौतों का फिर टूटा रिकार्ड

देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को 5403 नए कोविड मामले मिले जबकि उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ ही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। गत 24 घंटो मे कोरोना संक्रमित 128 मरीजों की मौत भी हुई है। ये अब तक एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 197023 हो गई हैं । सर्वाधिक 2026 कोविड मरीजों के साथ देहरादून जिला फिर शीर्ष पर रहा जबकि हरिद्वार में 676, उधमसिंह नगर जिले में 656, नैनीताल में 458, टिहरी गढवाल में 415, चंपावत में 215, उत्तरकाशी में 192, चमोली में 169, अल्मोडा में 167, पिथौरागढ में 150 और पौडी में 139 लोगों में महामारी की पुष्टि हुई ।

इसके अलावा, प्रदेश भर में 128 कोरोना संक्रमितों की संक्रमण के कारण आज मौत हो गयी जिसके बाद महामारी से मरने वालों का आंकडा 2930 हो गया। प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 55436 हैं जबकि 134488 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *