Nirbhik Nazar

रात शादी करके ससुराल आई दुल्हन सुबह हो गई मौत, लोग बोले भगवान ऐसा किसी के साथ न करे

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत में कोरोना काल में एक हृदयविदारक घटना हुई है। रविवार को टनकपुर की एक कन्या का विवाह हुआ और पाटी ससुराल पहुंचने के बाद सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पाटी के तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं चंपावत की तहसीलदार ज्योति धपवाल ने मौका मुआयना किया। मायके से परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है। मामले में कोरोना संक्रमण के पहलू की भी जांच करने की बात कही गई है।

दो मई को पाटी के पास के तोली गांव निवासी प्रदीप जोशी की बरात टनकपुर गई थी। एक दिनी बरात रविवार रात को पाटी वापस आ गई। सब लोग खुश थे। जश्न का माहौल था, लेकिन सोमवार सुबह वधू चांदनी अचेत थी। परिजन चांदनी को पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी आभाष सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की जानकारी मिलने पर चंपावत की तहसीलदार ज्योति ने सोमवार दोपहर मौका मुआयना कर नवविवाहिता के पति और अन्य संबंधियों से पूछताछ की। तहसीलदार ने कहा कि नवविवाहिता के मायके वालों को भी घटना की सूचना दी गई। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन मायके वालों को ससुरालियों पर किसी तरह का शक नहीं है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय निवासी अफसोस ज़हीर कर यही बोल रहे हैं की लोग बोले भगवान ऐसा किसी के साथ न करे ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *