देहरादून: बीते साल देश भर के प्रवासी लोगों को उनके घर पहुंचाने के बाद रियल हीरो बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद देहरादून की गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने हैं। महिला ने ट्वीट कर सोनू से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी। जिसके कुछ देर बाद ही सोनू ने महिला के लिएऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था कर दी।
It's done ✅ @AbyRao007 @SoodFoundation https://t.co/R8AIt1Ciep
— sonu sood (@SonuSood) May 2, 2021
यह जानकारी सोनू ने महिला के ट्वीट को रीट्वीट कर दी और लिखा हो गया। बीते दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी।

जिसके एक दिन बाद ही सोनू ने व्यवस्था करा दी। व्यक्ति में ट्वीट कर लिखा कि महिला का ऑक्सीजन लेवल 80 है। ऐसे में महिला को ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की बेहद आवश्यकता है। सोनू ने बीते साल कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की थी।