Nirbhik Nazar

कोरोना से निपटने के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सांसद निधि से देंगे 50 लाख

देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी उत्तराखंड में ऑक्सीजन उपकरणों की खरीद के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपये जारी करेंगे। सांसद बलूनी ने सोमवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के साथ सरकार कोरोना महामारी से मजबूती से लड़ रही है। किंतु संक्रमण की संख्या बढ़ने से सभी मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर या कंसंट्रेटर उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

सांसद बलूनी ने कहा कि वह अपनी सांसद निधि से कंसंट्रेटर (ऐसा उपकरण जो ऑक्सीजन बनाता है) की खरीद में सहयोग देंगे। इसके लिए अपनी सांसद निधि के नोडल अफसर (जिलाधिकारी पौड़ी) को पत्र लिखकर तत्काल 50 लाख की राशि जारी करने के निर्देश दिए। बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में इन उपकरणों से उन मरीजों को राहत मिलेगी, जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। बलूनी ने कहा कि वह इस महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के लिए कई संस्थाओं के संपर्क में हैं और उनका प्रयास है कि शीघ्र ही राज्य के लिए अन्य चिकित्सा संसाधन भी जुटाए जा सकें। उन्होंने अपील की कि कोरोना से बचने के लिए लोग सभी नियमों का पालन करें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *