Nirbhik Nazar

48 घंटे में अनिवार्य रूप से दें कोरोना की जांच रिपोर्ट- DM देहरादून

देहरादून: कोरोना की जांच कर रही दून की विभिन्न लैब जांच रिपोर्ट देने में केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही हैं। वैसे 48 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट जारी करनी होती है, मगर यहां 96 घंटे का समय लग रहा है। इस विलंब का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने विभिन्न लैब संचालकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर अनिवार्य रूप से 48 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि लैब संचालक अपनी व्यवस्था में सुधार करें। जिन व्यक्तियों के सैंपल लिए जा रहे हैं, उनकी पूरी जानकारी दर्ज की जाए। सैंपल लेते समय संबंधित व्यक्तियों को हिदायत दी जाए कि रिपोर्ट आने तक वह बाहर न घूमें। साथ ही घर से सैंपल लेने के रेट स्पष्ट रूप से सेंटर पर चस्पा किए जाएं। इसमें किसी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि होम आइसोलेशन में रह रहे जिन व्यक्तियों की कॉल प्राप्त हो रही है, उन्हें पूरी मदद दी जाए।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *