Nirbhik Nazar

अखिलेश का योगी सरकार पर वार, गांव में कोरोना को हराने की लड़ाई में जुटी योगी सरकार

लखनऊ: भाजपा सरकार की कुरीतियां प्रदेशवासियों को भारी पड़ रही है। भाजपा पंचायत चुनाव में बुरी तरह प्राप्त होने के बाद लोकतांत्रिक प्राणी के विरुद्ध षड्यंत्र रच रही है। यह कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। बुधवार को प्रेस नोट जारी कर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की रणनीति निर्वाचित सदस्यों को डराना-धमकाना और प्रलोभन के जरिए सता का दुरुपयोग करने की है। भाजपा को सन 2022 के विधानसभा चुनावों में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

गांवों में फैल रहा संक्रमण, सरकार को चिंता नहीं
अखिलेश ने कहा कि कोरोना संक्रमण प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से फैल रहा है। सरकार को इसकी चिंता नहीं है। शहरों के मुकाबले गाँवों में स्वास्थ्य ढांचा बेहद कमजोर है। जाँच, उपचार के लिए अस्पताल नहीं हैं। ऑक्सीजन की कमी जग जाहिर है।

उन्होंने कहा कि इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन,बेड, इलाज और टीके की कमी से मौतें हो रहीं हैं। दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी नहीं रुक रही है। दवाएँ बाजार से गायब हैं। सीएमओ ऑफिस मैं अराजकता है। जब इनकी जिम्मेदारी लोगों को कोरोना से बचाने की थी तब तो ये दूसरे राज्यों के चुनाव में लगे रहे।


गांव में कोरोना को हराने की लड़ाई में जुटी योगी सरकार
मुख्यमंत्री बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से गांवों को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेशव्यापी वृहद टेस्टिंग अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसके तहत निगरानी समितियों के माध्यम से घर-घर स्क्रीनिंग की जाए। लोगों के तापमान और ऑक्सीजन लेवल को चेक किया जाए। गांव में रहने वाले लोगों का हाल जानने के लिये घर-घर जाकर सम्पर्क किया जाए। निगरानी समिति की टीमें और रैपिड रेस्पांस टीम लक्षणयुक्त लोगों का एन्टीजन टेस्ट करें। लक्षण पाए जाने वाले लोगों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। इस कार्य के लिये निगरानी समितियों के पास 10 लाख मेडिसिन न जब किट और आर.आर. टीम के पास 10 लाख एन्टीजन किट उपलब्ध कराई गई है।कोरोना मौत के आंकड़े छुपा रही उत्तराखण्ड की बीजेपी सरकार, संजय भट्ट, प्रवक्ता आप

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *