Nirbhik Nazar

नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व सूचना आयुक्त अनिल शर्मा, कोरोना से निधन

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व सूचना आयुक्त अनिल शर्मा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। 66 वर्षीय शर्मा गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता रहे अनिल कुमार शर्मा ने सूचना आयुक्त के रूप में उत्तराखंड में बेहतरीन काम किया था। वर्ष 2010 में अनिल कुमार शर्मा को उत्तराखंड में सूचना आयुक्त बनाया गया था। दायित्व संभालने के तुरंत बाद से ही उन्होंने किसी के दबाव में न आने, सख्त फैसले लेने में न हिचकिचाने और सूचना के अधिकार अधिनियम को जनहित में लागू करने के रूप में अपनी पहचान बनाई।

उत्तराखंड में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में लागू हुआ था और डॉ.आर एस टोलिया मुख्य सूचना आयुक्त बने थे। टोलिया की कोशिश सूचना के अधिकार अधिनियम को जनहित के एक व्यापक औजार के रूप में उपयोग करने की रही। अनिल कुमार शर्मा ने इस काम को बखूबी आगे बढ़ाया। पांच साल के अपने कार्यकाल में शर्मा ने कई ऐसे फैसले लिए, जिनसे सरकार को खासा असहज होना पड़ा। आयुक्त रहते हुए शर्मा ने सूचना के अधिकार अधिनियम को और पुख्ता करने के लिए अपनी तरफ से भरपूर कोशिश की। शर्मा के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। मूल रूप से कुमाऊं से संबंध में रखने वाले शर्मा वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में रह रहे थे। वे जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम के शिष्य थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *