Nirbhik Nazar

मौसम विभाग ने दी उत्तराखंड के इन पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इस दिन पड़ेगी बारिश

देहरादून: मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सात और आठ मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


इसके अलावा सात, आठ और नौ मई को भी पर्वतीय जिलों में बारिश, बर्फबारी, मैदानी जिलों में हल्की से हल्की बारिश एवं गड़गड़ाहट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भारी बारिश के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें अवरुद्ध होने, पहाड़ी क्षेत्रों में नदी, नालों के प्रवाह में वृद्धि हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित ठिकानों पर रहें। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, नौ के बाद मौसम में सुधार आ सकता है। वहीं पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसमें खटीमा में चार, बनबसा में तीन, डीडीहाट तीन, गैरसैंण तीन, धारचूला दो, नैनीताल ए, पिथौरागढ़ में एक सेंटीमीटर बारिश हुई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *