Nirbhik Nazar

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया रायपुर कोविड सेंटर में ICU के निर्माण कार्य का निरक्षण

देहरादून : रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रायपुर कोविड सेंटर में ICU के निर्माण कार्य का निरक्षण किया । ICU का कार्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर आनंद शुक्ल जी, कोविड सेंटर के नोडल डॉक्टर वी पी सिंह जी, प्रबन्ध निदेशक कनिष्क अस्पताल डॉक्टर मुकेश कुमार गुप्ता जी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कनिष्क अस्पताल डॉक्टर संदीप राजबहादुर व अन्य डॉक्टरो के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है । विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रोगियों का हाल चाल पूछा और मुख्यमंत्री माननीय तीरथ सिंह रावत जी का संदेश रोगियों को दिया गया । उन्होने कहा हमारी सरकार का संकलप है कि हम हर सम्भव सुविधा अपने लोगो को उपलब्ध उपलब्ध कराये । ईश्वर सभी को स्वास्थ्य रखे ।

गुजरात से आक्सीजन भी मँगवा चुके हैं विधायक उमेश शर्मा काऊ ने
विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बीते दिनों गुजरात से 200 सिलिंडर दून मंगवाकर कोविड सेंटर में पहुंचाए थे । रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने गुजरात के बजाज पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट से 200 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर खरीदे। थे। इनमें से 90 सिलिंडर दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सायना को दिए गए। जबकि, 90 सिलिंडर कोविड केयर सेंटर रायपुर में एमएस डॉ. आनंद शुक्ला को सौंपे। इसके अलावा उन्होंने 20 ऑक्सीजन सिलिंडर मसूरी अस्पताल भी भिजवाए थे ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *