Nirbhik Nazar

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बेटी पूजा धामी की आकस्मिक मौत, सीएम ने ट्वीट कर दुख जताया

देहरादून: उत्तराखंड के धारचूला विधायक हरीश धामी की बेटी पूजा धामी (25) की आकस्मिक मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर पूजा धामी को तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। विधायक हरीश धामी देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। पूजा धामी देहरादून में विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। तबीयत बिगड़ने पर पूजा धामी को तत्काल दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुजा की आकस्मिक मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं हरीश धामी के समर्थकों के साथ ही क्षेत्रवासियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने विधायक धामी से फोन पर बात कर सांत्वना दी। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि विधायक धामी अभी कुमाऊं में हैं और वहां से यह दुखद सूचना पाते ही तुरंत दून के लिए रवाना हो गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *