Nirbhik Nazar

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही सरकार, मीडिया कर्मियों को होगा निशुल्क वैक्सीनशन – CM

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। प्रदेश में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से पांच-पांच सौ बेड के दो आधुनिक सुविधाओं से लैस कोविड हॉस्पिटल तैयार किए जा रहे हैं, जो आने वाली चुनौती के लिए मददगार साबित होंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को ऋषिकेश के आइडीपीएल में डीआरडीओ द्वारा तैयार किए जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल की प्रगति को लेकर डीआरडीओ के अधिकारियों से चर्चा करते हुए इस प्रोजेक्ट को समय युद्धस्तर पर तैयार करने की अपील की। डीआरडीओ के प्रोजेक्ट मैनेजर लेफ्टिनेंट कर्नल रमन त्यागी ने बताया कि डीआरडीओ की ओर से उत्तराखंड में ऋषिकेश और हल्द्वानी में 500-500 बेड के कोविड अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए हर जरूरी कदम सरकार उठा रही है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी एक अपील पर ही प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में डीआरडीओ के माध्यम से दो कोविड अस्पताल को मंजूरी दी है, जो जल्द तैयार हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी। जल्द ही मीडिया कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर निशुल्क कोविड वैक्सीनशन कराया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *