देहरादून : कोरोना संक्रमण ने राज्य के पर्वतीय जिलों ने संक्रमण का खतरा बढ़ा दिया है। शुक्रवार को 2269 नए कोरोना मरीज नौ पर्वतीय जिलों में आए हैं। उत्तरकाशी में सबसे ज्यादा 531 और अल्मोड़ा, चमोली और टिहरी में तीन सौ से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। राज्य में देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल जिले में बेकाबू कोरोना संक्रमण के बाद अब पर्वतीय जिले में भी रिकार्ड केस सामने आने लगे हैं। सुदूरवर्ती उत्तरकाशी जिले में 24 घंटे में 531 केस चिंता को और बढ़ा रहे हैं। रुद्रप्रयाग में गुरुवार के मुकाबले केस में मामूली कमी जरूर आई है, पर यह राहत देना वाला कतई नहीं है। इन जिलों में संक्रमण के नए मामले उन परिस्थितियों में बढ़ रहे हैं, जब यहां से बढ़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए देहरादून और हल्द्वानी आ रहे हैं।

इनमें अधिकांश मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी इन्हीं स्थानों पर होने की वजह से उनकी देहरादून और नैनीताल जिले में हो रही है। यानी पहाड़ में ऑनरिकार्ड जितने केस सामने आ रहे हैं संख्या उससे ज्यादा हो सकती है। दूसरी चिंता पर्वतीय जिलों में मैदानी जिलों की तुलना में आरटीपीसीआर जांचें कम हो रही हैं। वहां, कोरोना लक्षण वाले मरीज उतनी संख्या में अभी अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनौती बढ़ती है तो उससे निपटना उतना ही मुश्किल होगा।
कहां कितने संक्रमित
अल्मोड़ा 365
बागेश्वर 117
चमोली 314
चंपावत 214
पौड़ी 196
पिथौरागढ़ 111
रुद्रप्रयाग 96
टिहरी 325
उत्तरकाशी 531
कुल – 2269