देहरादून: उत्तराखंड में 10 मई से 18 से 44 साल आयु समूह के लोगों का टीकाकरण शुरू होगा। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने शनिवार को बताया कि इस आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड टीके की एक लाख खुराकों की पहली खेप पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अभियान के दौरान इस आयु वर्ग के करीब 50 लाख लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा। उत्तराखंड में भी एक मई को इस आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण शुरू होना था लेकिन टीकों की अनुपब्धता के चलते उस समय यह शुरू नहीं हो पाया था। 10 मई यानी की सोमवार से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को भी कोरोना का टीका लगना शुरू होने जा रहा है। पहले दिन चार केंद्र भावलखेड़ा, ददरौल, लोदीपुर और अजीजगंज पर 400 लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वैक्सीन की डोज भी आ गई हैं, जो रविवार तक टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच जाएगी।

आपको बता दें 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। पहले चरण में हेल्थ वर्कर, फिर फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। इसके बाद बुजुर्गों के टीकाकरण की शुरुआत हुई और अब 18 से 44 साल के लोगों की शुरूआत होने जा रही है। उम्र का दायरा बढ़ने से टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ भी बढ़ने की पूरी संभावना है। व्यवस्था न गड़बड़ाने पाए इसके लिए तैयारियां की जा रही है। लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पंजीकरण कराते ही लोगों के मोबाइल पर एसएमएस भी आना शुरू हो गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 18 से 44 साल के उम्र के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। पहले दिन चार केंद्रों पर 400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एक हफ्ते के लिए 16 हजार वैक्सील्न की डोज आ गई हैं।