Nirbhik Nazar

कोविशील्ड वैक्सीन की 1 लाख डोज़ पहुंची उत्तराखंड

देहरादून: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड में शनिवार को कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज उत्तराखंड पहुंच गई है। 18+ आयु वर्ग के 50 लाख लोगों को वैक्सीन निशुल्क लगेगी। इसके लिए सरकार चार सौ करोड़ की राशि खर्च करेगी। जिसमें 100 करोड़ की राशि स्वास्थ्य विभाग को जारी हो चुकी है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

स्वास्थ्य सचिव अमित सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने के लिए सरकार की ओर से वैक्सीन खरीदी जा रही है। शनिवार को कोविशील्ड वैक्सीन एक लाख डोज को इंडिगो एयरलाइन से जौलीग्रांट पहुंचाया गया। वैक्सीन को राज्य औषधि भंडार केंद्र चंदरनगर में वॉक इन कूलर में रखा गया है। जहां पर जनपदों को वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *