Nirbhik Nazar

प्राइवेट लैब मे सरकार ने की कोरोना संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच मंहगी, अब देने होंगे इतने रुपए

देहरादून: निजी प्रयोगशालाओं में या घर पर कोरोना संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच कराना महंगा हो गया है। शासन ने निजी प्रयोगशालाओं की जांच की दरें दोबारा से निर्धारित की हैं। इस संबंध सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज पांडेय ने स्वास्थ्य महानिदेशक को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि संशोधित दरों से अधिक वसूले जाना या उक्त प्रावधानों का पालन न करना महामारी अधिनियम का उल्लंघन माना जाएगा।


जारी आदेश के मुताबिक, अब निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच पूर्व निर्धारित दरों से 200 रुपये महंगी हो गई है। गत 20 जनवरी को प्रदेश सरकार ने ये निर्धारित की थीं। तब निजी चिकित्सालय द्वारा निजी प्रयोगशालाओं में सैंपल की जांच की दर और किसी व्यक्ति द्वारा प्रयोगशाला पर जाकर कोविड 19 की जांच कराने की दर 500 रुपये निर्धारित की गई थी।स्वास्थ्य विभाग ने इस बढ़ाकर अब 700 रुपये कर दिया है। इसी तरह निजी प्रयोशालाओं द्वारा कोविड संभावित व्यक्तियों के घर पर जाकर स्वयं आरटीपीसीआर सैंपल एकत्र कर जांच के लिए होम कलेक्शन की दर 700 रुपये निर्धारित थी। जिसे बढ़ाकर अब 900 रुपये कर दिया गया है। इसमें जीएसटी भी शामिल है। राज्य सरकार द्वारा निजी प्रयोगशालाओं को सरकारी चिकितिसलय से सैंपल की दर (400 रुपये) में कोई संशोधन नहीं है। सरकारी अस्पतालों में आरटीपीसीआर की जांच निशुल्क है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *