Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे नियमो के विपरीत BJP विधायक पुत्र ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, विधायक ने बेटे को बताया कोरोना वॉरियर

हरिद्वार: टीकाकरण में भी उत्तराखंड में प्रभावशाली लोगों का दबदबा देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तराखंड में 18 से 44 साल की उम्र के लोग बेसब्री से वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड में शनिवार शाम को कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज मिली हैं। अब जाकर हेल्थ डिपार्टमेंट 10 मई यानि सोमवार से राज्य में 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने जा रहा है। लेकिन, खानपुर से BJP के विवादास्पद विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के 25 साल के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह को ये वैक्सीन पांच दिन पहले ही पांच मई को लगाई जा चुकी है।


बड़ा सवाल ये है कि जब राज्य के 18 से 44 साल के 50 लाख लोग वैक्सीन लगने का इंतजार कर रहे हों, ऐसे में विधायक पुत्र को दून हॉस्पिटल में वैक्सीन लगने के लिए पात्र न होने के बावजूद कैसे लगा दी गई। इस मामले में सीएमओ देहरादून ने दून हॉस्पिटल से बातचीत की है और मामले की पूरे रिपोर्ट मांगी है।

 

हरिद्वार में 18-44 वर्ग को भी लग रहे टीके – चैम्पियन
विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी विधानसभा सहित हरिद्वार जिले में उपलब्ध होने पर 18-44 आयुवर्ग के युवाओं को भी टीके लग रहे हैं। उनके बेटे का टीका भी इसी क्रम में लगा है। उन्होंने कनखल स्वास्थ्य केंद्र पर एक 24 वर्षीय युवक के टीकाकरण का विवरण भी उपलब्ध कराया है। चैम्पियन के मुताबिक उनका बेटा लगातार लोगों की सेवा कर रहा है, कोरोना वॉरियर होने के चलते भी उनका टीकाकरण हुआ है। चैम्पियन के मुताबकि इस समय हमारी प्राथमिकता एक एक जीवन बचाने की होनी चाहिए, ना कि राजनीति करने की। विपक्षी नेता चाहें तो हम उनको भी टीका लगवा सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *