हरिद्वार: केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने जिलाधिकारी हरिद्वार को अपनी सांसद निधि से 1.50 करोड़ रुपये से मेडिकल उपकरण आदि खरीदने की अनुमति दी है। शनिवार को ही जिलाधिकारी सी रविशंकर ने एक सूची बनाकर केंद्रीय मंत्री को मेल करके सांसद निधि से उपलब्ध कराने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री तत्काल कदम उठाते हुए कुछ ही देर में जिलाधिकारी को अनुमति पत्र जारी कर दिया।
#COVID19 की स्थितियों के मध्यनजर हरिद्वार वासियों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए रु 48.50 लाख की लागत से निर्मित होने वाले Oxygen plant सहित विविध चिकित्सा उपकरणों की खरीद हेतु 1 करोड़ 50 लाख रुपए तत्काल प्रभाव से मैंने अपनी सांसद निधि से स्वीकृत कर दिए हैं। pic.twitter.com/c19n2fGPLk
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 9, 2021
जिलाधिकारी की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने एक आक्सीजन प्लांट, 100 बाईपेप मास्क, 2 शार्प प्लास्टर, 1 स्टार्ट एबीजी 100 केरीटेज 50, 1 स्टार्ट एबीजी 2, आक्सीजन सिलेंडर 200 और बाइप 20 खरीदने की अनुमति दी है। यह सारे उपकरण लगभग डेढ़ करोड़ रूपये में खरीदे जाने है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने डॉ निशंक को भेजे पत्र में बताया था कि हरिद्वार में दो सरकारी कोविड सेंटरों में बाब बर्फानी व बेस अस्पताल में रोगियों को उच्चतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल उपकरण की आवश्यकता है। पत्र में मेडिकलर उपकरणों की संख्या भी दर्शाई गई थी।
