Nirbhik Nazar

कोरोना मरीजों के लिए फ्री एंबुलेंस सर्विस चाहिए तो कीजिये इन नंबरों पर कॉल

देहरादून: कोरोना महामारी के दौर में कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल पहुंचने के लिए कई बार एंबुलेंस भी नहीं मिलती है। मिलती है तो चालक मनमर्जी से रेट चालकों वसूलते हैं। ऐसे में दून में कांग्रेस की ओर से एंबुलेंस सर्विस शुरू की गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिसमें फोन आने पर एंबुलेंस कोरोना मरीज के घर पहुंच जाएगी। इसमें ऑक्सीजन की भी व्यवस्था होगी। घर से अस्पताल तक छोड़ने के लिए यह गाड़ी जाएगी। ये सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है।

प्रीतम सिंह ने बताया कि पार्टी के नेता कोरोना संक्रमित मरीजों को खाना पहुंचाने का भी लगातार काम कर रहे हैं। कांग्रेस की एक टीम अस्पताल में भी मरीजों की मदद कर रही है। पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है, जिसके तहत लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है। लोगों को कोरोना गाइललाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि इस एंबुलेंस में सभी इमरजेंसी उपकरण लगे हुए होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस एंबुलेंस का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए किया गया।

चाहिए एंबुलेंस तो इन नंबरों पर कीजिये फोन
-नवीन जोशी 9897777783
-पीके अग्रवाल 9837078291
-लालचंद शर्मा 9412056550
-विजय रतूड़ी मोंटी 9837145457
-प्रदीप भारद्वाज 8630343232
-विजय भट्ट 9557794006

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *