देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी से मिले 50 और सेवा इंटरनेशनल से मिले 25 कंसन्ट्रेटर जनता को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि इनका उपयोग उत्तराखंड के उन अस्पतालों में किया जाएगा, जहां इनकी कमी है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी और सेवा इंटरनेशनल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को आक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेंट किए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इनमें से कुछ आक्सीजन कंस्ट्रेटर गढ़वाल व कुमाऊं के पहाड़ी जिलों के अस्पतालों में भी भेजे जाएंगे। कोविड-19 से लड़ाई में सरकार अपने सभी संसाधनों का उपयोग कर रही है।

कोविड की रोकथाम में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हमें विभिन्न संगठनों, संस्थाओं और उद्योगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। कोविड से लड़ाई सभी के सहयोग और समन्वित प्रयासों से ही जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी उनसे उत्तराखंड में कोविड की स्थिति के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया है। इस अवसर पर महानिदेशक स्वास्थ्य डा. तृप्ति बहुगुणा, यूपीइएस के वीसी डा. सुनील राय, कुलसचिव डा. वीणा दत्ता, लोकेंद्र दत्त शर्मा, सेवा इंटरनेशनल के अशोक शर्मा व शशांक नेगी उपस्थित थे।
आज यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून ने 50 और सेवा इंटरनेशनल ने 25 आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स राज्य सरकार को भेंट किए। इस सहयोग के लिए मैं इन संस्थाओं का आभार व्यक्त करता हूं। इनका उपयोग उत्तराखंड के उन अस्पतालों में किया जाएगा, जहां इसकी कमी है। pic.twitter.com/38B63DZJa9
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) May 9, 2021