देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 12 और 13 मई के लिए भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 11 और 14 मई को राज्य के अनेक पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जना, आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। 13 मई को उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, बर्फबारी एवं मैदानी क्षेत्रों में हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।