Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे इस बार भी ईदगाह और मस्जिदों में पांच-पांच लोग अदा करेंगे ईद की नमाज – DGP

देहरादून: ईद पर ईदगाह और मस्जिदों में केवल पांच-पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। इसकी जानकारी मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने सभी जिलों और रेंज कार्यालयों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान डीजीपी ने पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि ईद के दिन ईदगाह व मस्जिदों में पिछले साल की तरह इस साल भी पांच-पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। इस संबंध में जनपदों के उलेमा व मौलवियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

साथ ही शाही इमाम जामा मस्जिद दिल्ली की ओर से ईदगाह और मस्जिदों में भीड़ न किए जाने की अपील की जानकारी उलेमा व मौलवियों से साझा करने को कहा। सभी जनपदों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि राज्य में कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।कोरोना महामारी के संबन्ध में पर्वतीय जनपदों के प्रभारियों की समीक्षा करते हुए उसके रोकने के उपायों के संबन्ध में चर्चा की गई। मिशन हौसला को राज्य में पूरी निष्ठा के साथ चलाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की मदद करने के साथ-साथ इनफोर्समेंट लागू करने की जिम्मेदारी पुलिस की है, जिसे सतर्कता और जिम्मेदारी से निभाया जाए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *