Nirbhik Nazar

कैमूर पहुँचे DGP गुप्तेश्वर पांडेय, रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आने के सवाल पर कह दी यह बातें

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था की डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने की समीक्षा

भभुआ/कैमूर: रविवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कैमूर जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर एसपी, डीएसपी के साथ समीक्षा करते हुए जायजा लिया। साथ ही भगवानपुर के मां मुंडेश्वरी धाम मंदिर पहुँच कर मन्दिर के बाहर से दर्शन पूजन किया। क्योंकि कोरोना को लेकर माता का अभी भी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद है। इसके बाद वे मुंडेश्वरी से चैनपुर के हरसू ब्रह्म धाम पहुँचे। जहां वह बाबा हरसू ब्रह्म धाम में भी मत्था टेंक कर पूजा अर्चना की।

कैमूर पहुँचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय
चैनपुर के हरसू ब्रह्म मन्दिर दर्शन को जाते डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय

 लौटने के क्रम में मीडिया से रूबरू होते हुए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया है। चुनाव के लिए विधि व्यवस्था का समीक्षा करने के लिए आया था। क्योंकि विधानसभा चुनाव का मौसम है। सभी जिले में मैं घूम रहा हूं । यहां की विधि व्यवस्था का समीक्षा किया। एसपी और डीआईजी के साथ मीटिंग कर चर्चा किया गया।

चैनपुर में हरसू ब्रह्म धाम मन्दिर के बाहर से मत्था टेकते डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय
चैनपुर में हरसू ब्रह्म धाम मन्दिर के बाहर से मत्था टेकते डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय

 इसी बीच मीडिया द्वारा उनकी रिटायरमेंट के बाद राजनीति में जाने के सवाल को पूछा तो उन्होंने कहा कि क्या रिटायरमेंट के बाद राजनीति में जाना पाप है। कदाचार है, या गलत है। राजनीति के कारण ही कार्यपालिका और विधायिका है। इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराया गया। जिसकी अभी से तैयारियां चल रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *