Nirbhik Nazar

कुम्भ से लौटे श्रद्धालु अगर कोरोना टेस्ट और इलाज करा लेते तो शायद नहीं फैलता MP मे इतना कोरोना संक्रमण

भोपाल: हरिद्वार कुंभ में शामिल हुए कई लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए है। वहीं बाहरी राज्यों से कुंभ में गए लोगों के वापस लौटने पर आसपास के लोग भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लगे कई गांव में कोरोना तेजी ले फैल रहा है। माना जा रहा है कि हरिद्वार कुंभ से लौटे लोगों की वजह से इन इलाकों में संक्रमण फैला है। कुंभ से लौटे लोगों ने इलाज और जांच नहीं कराई और वो लोग खुले आम गांव में घुमते रहे जिस वजह से संक्रमण तेजी से फैल गया।

माना जा रहा है कि इन लोगों ने अस्पताल में इलाज नहीं करवाया जिस वजह से ऐसे लोगों का कोई आंकड़ा सरकार के पास नहीं है। शहर के आसपास बैरसिया, गुनगा, आदमपुर छावनी, कोलार, रातीबड़, खजूरी, परवलिया, सुखीसेवनिया, बिलखिरिया समेत 50 से ज्यादा गांवों में कोरोना संक्रमण अचानक तेजी से बढ़ा। यहां बुखार सर्दी खांसी की वजह से ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। इन गांव में कुंभ से लौटे कई लोगों की बुखार, खांसी के बाद जान भी गई है। कहा जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव की वजह लोगों कोरोना जांच नहीं करा पा रहे हैं। जो इस फैलते संक्रमण की बड़ी वजह बना है।

मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 9754 नए प्रकरण आए हैं, 9517 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 1 लाख 11 हजार 366 सक्रिय मरीज हैं। प्रदेश में आज पॉजिटिविटी रेट 14.78% रहा। साप्ताहिक पॉजिटिविटी 17.2% है। संक्रमण की दृष्टि से प्रदेश का देश में 15वां स्थान है। प्रदेश के 10 जिलों में 200 से ज्यादा नए प्रकरण हैं। इंदौर में 1651, भोपाल में 1412, ग्वालियर में 793, जबलपुर में 542, रतलाम में 350, उज्जैन में 275, रीवा में 251, दमोह में 243, शहडोल में 242 तथा शिवपुरी में 210 नए प्रकरण आए हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *