Nirbhik Nazar

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति कर्मी संघ के आह्वान पर 27 हजार संविदा स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर गए, ये की मांग

पटना: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। बिहार भी इससे अछूता नहीं है। राज्य में कोविड संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में लगभग 27 हजार संविदा स्वास्थ्यकर्मी बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की सरकार से 9 सूत्री मांगे हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया था। वहीं आज से ये सभी स्वास्थ्यकर्मी होम आइसोलेशन में चले गए हैं।

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की मांग है कि उनका वेतन पुनरीक्षण कर मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। उन्हें पारिवारिक पेंशन और अन्य लाभ दिए जाएं। कोविड से संबंधित काम में लगे संविदा कर्मचारियों का 50 लाख का बीमा किया जाए। सभी कर्मचारियों का दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा कराया जाए। इसके अलावा उनकी मांग है कि कोरोना की ड्यूटी करते समय मौत होने पर पेंशन सहित अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। हड़ताल बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति कर्मी संघ के आह्वान पर की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *