Nirbhik Nazar

कोरोना मरीजों में अब बढ़ा ब्‍लैक फंगस का खतरा, MP में सामने आए 50 मामले, जानिए क्या है ब्‍लैक फंगस?

भोपाल। देश अभी कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ ही रही है तबतक एक और नया संक्रमण सामने आया गया है। जी हां ये संक्रमण है ब्‍लैक फंगस। मध्‍य प्रदेश में इसके कई मामले सामने आ रहे हैं जिसे देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जाहिर की है। सीएम शिवराज ने कहा है कि राज्‍य में ब्लैक फंगस संक्रमण की घटनाएं सामने आ रही हैं जो बहुत भयानक हैं। यह हमारे लिए चिंता का विषय है। इसमें नाक, मुंह, दांत, आंख, मस्‍तिष्‍क और बाकी अंग भी संक्रमित हो जाते हैं। उन्‍होंने बताया कि अभी तक सूबे में 50 रोगियों की पुष्टि हुई है।

सीएम ने कहा कि इसके इलाज के प्रोटोकॉल के अनुसार इसके उपचार को सुनिश्चित किया जाए। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज क्‍या है इस बारे में जानकारी देने की आवश्‍यक्‍ता है। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में ही ध्यान देने की आवश्यकता है। ब्‍लैक फंगस का उपचार मंहमा होता है। इसमें लगने वाले इंजेक्‍शन काफी महंगा होता है। इसलिए राज्य शासन ऐसे पेशेंट को भरपूर सहयोग करेगा, जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर है। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करेंगे।

क्या है ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइसिस) रोग
दरअसल, म्यूकोरमाइसिस फंगस (ब्लैक फंगस) इंफेक्शन से जुड़ी बीमारी है। यह बीमारी एक तरह के फंगस या फफूंद से फैलती है। इस फंगस के स्पोर्स या बीजाणु वातावरण में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं। आमतौर पर इनसे कोई ख़तरा नहीं, लेकिन अगर शरीर का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो, तो ये जानलेवा साबित हो जाते हैं। शुगर के मरीज इस बीमारी के ज्यादा ज्यादा शिकार हो रहे हैं। इस रोग में आंख की नसों के पास फंगस इंफेक्शन जमा हो जाता है, जो सेंट्रल रेटिनल आर्टरी का ब्लड फ्लो बंद कर देता है। इसकी वजह से आंखों की रोशनी चली जाती है। कोरोना संक्रमित मरीज या कोरोना से स्वस्थ हुए कुछ मरीजों में ब्लैक फंगस इंफेक्शन देखा गया है। यह इंफेक्शन आमतौर पर उन लोगों में पाया गया है, जिनका शरीर किसी बीमारी से लड़ने में कमजोर होता है।

ब्लैक फंगस के लक्षण
अगर इसके लक्षणों की बात करें तो इस रोग में अभी तक सिर में बहुत ज्यादा दर्द, आंखों में रेडनेस, आंखों से पानी आना, आंखों के मूवमेंट का बंद हो जाना जैसी परेशानियां देखी गई हैं। इस बीमारी के लक्षणों में नाक जाम होना, आंखों और गालों पर सूजन या पूरा चेहरा की फूल जाना भी शामिल हैं। कई बार नाक पर काली पपड़ी जमने लग जाती है। आंखों के नीचे दर्द या सिर में दर्द और बुखार भी इसके लक्षण हैं। कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह इंफेक्शन नाक से शुरू होता है, जहां से यह ऊपरी जबड़े तक जाता है और फिर दिमाग तक पहुंच जाता है।

आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश के अलावा कुछ अन्‍य राज्‍यों में भी ब्लैक फंगस के कई मामले सामने आए हैं। इस बीमारी के मरीज दिल्ली, मुंबई और गुजरात में मिले हैं। महाराष्ट्र में इस संक्रमण के 2,000 से ज्यादा मामले हो सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *