Nirbhik Nazar

कोरोना को हराने के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुजरात से मंगाए आक्सीजन सिलिंडर

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना महामारी जंग में हमारी जीत होगी। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में प्रबुद्ध लोगों व सामाजिक संगठनों का योगदान भी जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से गुजरात से डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 ऑक्सीजन से भरे सिलिंडर पहुंच चुके हैं। इनका वितरण क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिकता पर किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने जनता से अपील की वह इस संकट काल में हर जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि  रक्तदान व प्लाज्मा दान की आज बड़ी जरूरत है। इससे अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर व संक्रमण को रोकने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, प्रशासन के अधिकारी, डॉक्टर व अन्य फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स बेहतर सेवाएं देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जल्द ही हालात सामान्य होंगे। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *