Nirbhik Nazar

कोरोना का कहर रुड़की जेल मे बंद 129 बंदियों की पेरोल का फैसला करेगा हाईकोर्ट

रुड़की: जेल के 129 बंदियों की पेरोल का फैसला हाईकोर्ट करेगा। अग्रिम आदेश पर ही यह फैसला होगा कि कितने बंदियों को पेरोल मिलेगी। कोर्ट के आदेश पर बंदियों की निगाहें टिकी है।

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से कोविड कर्फ्यू है। वहीं दूसरी ओर जेल को संक्रमण से दूर रखने के लिए मुलाकात पर पाबंदी है। रुड़की जेल में करीब 535 बंदी है। जिनमें से कुछ समय पूर्व चार बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जेलों को कोरोना संक्रमण से दूर रखने के लिए बंदियों की पेरोल प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू की गई थी। सभी जेलों से बंदियों के संबंध में लिस्ट मांगी गई। हाल ही में रुड़की जेल से एक लिस्ट हाईकोर्ट को भेजी गई है। जहां से एक अथॉरिटी बंदियों की पेरोल का फैसला करेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *