Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के गांवों में कोरोना के इलाज का सच जानने के लिए आज दौरे पर मुख्यमंत्री तीरथ

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कोविड केयर अस्पतालों में इलाज की सुविधा का सच जानने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार को गढ़वाल के दौरे पर हैं। इस क्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल और पीजी कालेज में कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे गोपेश्वर पहुंचे और सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया से जिले में कोरोना संक्रमण की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री टीकाकरण केंद्र भी पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही पुलिस ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की सराहना की। मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आधा घंटाक गोपेश्वर में रहने के बाद रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री श्रीनगर भी पहुंचे। यहां उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर में सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद वह कोविड चिकित्सालय कोटेश्वर जाएंगे। कोटेश्वर अस्पताल में बदइंतजामी की केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। भाजपा नेता व दर्जाधारी अजेंद्र अजय ने भी मुख्यमंत्री से मामला उठाया था।


पर्वतीय क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ने से वहां के कोविड केयर सेंटर्स पर दबाव बढ़ गया है। जनप्रतिनिधि व मरीजों के परिजन शिकायतें कर रहे हैं कि अस्पतालों में उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तक भी ऐसी शिकायतें पहुंची हैं। मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर जाकर हकीकत का पता लगाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान कुछ निर्णय व घोषणाएं भी कर सकते हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *