Nirbhik Nazar

गैरसैंण में 5 गांवों से 11 मई को लिए गए सैंपलों में से 143 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

चमोली: गैरसैंण क्षेत्र में 5 गांवों से 11 मई को लिए गए सैंपलों में से 143 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग और अलर्ट हो गया है। संक्रमण से बचाव के लिए तहसील स्तर पर उच्च अधिकारियों की एक आकस्मिक बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रत्येक ग्राम सभा में एक नियोजन कमेटी का गठन करने करने का निर्णय लिया गया है।

कमेटी में ग्राम प्रधान अध्यक्ष, ग्राम प्रहरी, ग्राम पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी, वन पंचायत सरपंच सदस्य होंगे, जो ग्रामीणों और शासन प्रशासन के बीच समन्वय का कार्य करते हुए हर आवश्यक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने बताया कि ब्लॉक में अभी तक 11 समितियों का गठन कर दिया गया है। तहसील आदिबदरी के सिरांणा गांव के 85 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 32 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डीएम के आदेश पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जिन्गोड़-रामड़ा में 138 लोगों की सैंपलिंग की गई थी, जिसमें 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखेड़ी गांव में 180 लोगों की सैंपलिंग की गई थी, जिसमें से 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घंडियाल में 90 लोगों के सापेक्ष 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *