Nirbhik Nazar

स्कूल बंद तो क्या हुआ, कंप्यूटर शिक्षा एवं प्रशिक्षण से जुड़ेंगे बिहार के करीब करीब 75 लाख विद्यार्थी, पढ़िये पूरी खबर

पटनाबिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्‍तर बेहतर करने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है। इसके लिए ई-लाइब्रेरी और ऑनलाइन क्‍लास जैसी चीजें शुरू की जा रही हैं। दूरदर्शन और रेडियो के जरिये पढ़ाने की कोशिश हो रही है। अब राज्‍य में कक्षा छह और इससे ऊपर यानी दसवीं तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा एवं प्रशिक्षण से जोडऩे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इससे करीब 75 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

मौजूदा बजट में ही किया गया है उल्‍लेख

सरकारी स्‍कूलों के बच्‍चों को कंप्‍यूटर शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार ने मौजूदा बजट में प्रविधान कर रखा है। सरकार ने अपनी घोषणा पर अमल करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई है, जो कंप्यूटर शिक्षा संबंधित पाठ्यक्रम को तैयार करेगी। वर्तमान में सिर्फ उ’च माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था है।

दूर-दराज के गांवों तक मिलेगा लाभ

शिक्षा विभाग की योजना ऑनलाइन शिक्षा की पहुंच अब सिर्फ शहरी या इंटरनेट की उपलब्धता वाले कस्बाई क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रखना, बल्कि इसकी पहुंच अब सभी दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाने की है। इसे ध्यान में रखते हुए भी कंप्यूटर शिक्षा संबंधी पाठ्यक्रम को तैयार करने का फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने भी बिहार के विद्यार्थियों को डेडीकेटेड टीवी चैनल पर शिक्षा दिलाने की सहमति दे दी है। बिहार बोर्ड को अध्ययन सामग्री तैयार कराने में एनसीईआरटी भी मदद देगा।

पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार होगी अध्ययन सामग्री

शिक्षा विभाग छठी से बारहवीं कक्षा तक के लिए कंप्यूटर अध्ययन सामग्री तैयार कराने में विशेषज्ञों की मदद ले रहा है। प्रत्येक क्लास के पाठ्यक्रम के आधार वीडियो तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही हर दिन लाइव कक्षाएं भी आयोजित की जाएगी। प्रत्येक क्लास को सभी विषय हर दिन पढ़ाए जाएंगे। साथ ही इसका एक टाइम टेबल भी जारी किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *