Nirbhik Nazar

हंस फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं ने मुख्यमंत्री को सौंपे ऑक्सीजन सिलेंडर व कंसेंट्रेटर 

देहरादून:  कोरोनाकाल में राज्य के लोगों की मदद के लिए धार्मिक और सामाजिक संगठन आगे आए हैं। संत निरंकारी मंडल, हेमकुंट फाउंडेशन और हंस फाउंडेशन ने उदारता दिखाते हुए रविवार को बीजापुर हाउस में कोरोना की लड़ाई में मददगार जीवनरक्षक सामग्री मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रदेश में सभी अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन व अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। पिछले कुछ दिन में शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की गति कुछ धीमी हुई है। पर्वतीय जिलों में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। ग्राम समितियां बनाई गई हैं। सरकार का जोर ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कराने पर है। कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर के मद्देनजर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

संत निरंकारी मंडल देहरादून ने 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सौंपे हैं। इनमें 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स गढ़ी कैंट बोर्ड के हॉस्पिटल व अन्य पर्वतीय जिलों के अस्पतालों को भेजे जाएंगे। इस मौके पर संत निरंकारी मंडल के मसूरी जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह और  हेमराज  उपस्थित रहे।  संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज ने उत्तराखंड में अपने समस्त सत्संग घरों को कोविड सेंटर के रूप में परिवर्तित करने का सहमति पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा।

हेमकुंट फाउंडेशन ने भी मुख्यमंत्री को 55 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, 54 ऑक्सीजन सिलेंडर, पीपीई किट व अन्य सामग्री भेंट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सामग्री को पहले चरण में चमोली और उत्तरकाशी भेजा जा रहा है। फाउंडेशन ने इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स और सिलेंडर के लिए टेक्नीशियन भी उपलब्ध कराया है। इस अवसर पर हेमकुंट फाउंडेशन के डायरेक्टर हरतीरथ सिंह और उत्तराखंड समन्वयक संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *