Nirbhik Nazar

बीमारी का बहाना कर कोविड वैक्सीनेशन न लगवाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय से हुआ ये फरमान जारी

रांची: झारखंड में कोरोना महामारी के फैलते प्रकोप को देखते हुए में कोविड वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले राज्य के पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय में वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले पुलिसकर्मियों को लेकर दुख जताया है। राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी थानों, ओपी प्रभारी को निर्देशित करें कि अपने अधीन तैनात पुलिसकर्मियों को कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं। प्रदेश पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि जिन पुलिसकर्मियों ने कोविड वैक्सीन नहीं ली है, उन्हें चिन्हित करें।  इशके साथ ही सभी जिलों के पुलिस लाइन समेत थानों पर पुलिसकर्मियों के वैक्सीनेशन की व्यवस्था कराई जाए। सभी थानेदार और ओपी प्रभारियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है कि उनके अधीन काम करने वाले कितने पुलिसकर्मियों ने कोविड वैक्सीनेशन करवाई है।

मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी जरूरी

बता दें कि प्रदेश के कई पुलिसकर्मी अपनी बीमारी की बात कह कर कोविड वैक्सीनेशन नहीं करवा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने ऐसे मामलों में संज्ञान लेते हुए आदेश दिया है कि वैसे सभी पुलिसकर्मियों की डॉक्टरी जांच जरूरी है और जांच की कॉपी दें।  जिस पुलिस कर्मी ने बगैर डॉक्टर की रिपोर्ट वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *