Nirbhik Nazar

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान के भाई का कोरोना से निधन, एम्स ऋषिकेश मे चल रहा था इलाज

देहरादून: केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान के भाई जितेंद्र कुमार बालियान (53 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुटबी मुज्जफरनगर उत्तरप्रदेश का एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे। उनके पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई केंद्रीय मंत्री अपने पैतृक गांव ले गए।

केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान के भाई जितेंद्र बालियान को कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। जहां मंगलवार की अल सुबह करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। एम्स पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि उप जिलाधिकारी से अनुमति जारी होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान अपने भाई के पार्थिव शरीर को कोविड गाइडलाइन के अनुरूप अपने पैतृक गांव मुजफ्फरनगर उत्‍तर प्रदेश ले गए। केंद्रीय मंत्री के भाई के निधन की सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एम्स पहुंचे और उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री को सांत्वना दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *