Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कोविड-19 आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी, पढ़िये ये नियम

देहरादून: अगर आप अपने जिले को छोड़ देहरादून, टिहरी या अन्य जिले में कोरोना की वैक्सीन लगाने की सोच रहे हैं तो रुकिए। स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार यदि आप अपने जिले को छोड़ अन्य जिले में बने वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगाने जा रहे हो तो आपको अपने साथ कोविड-19 आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट साथ में ले जानी होगी। तभी आपका वैक्सीनेशन होगा।

फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि टिहरी जिले के अंतर्गत पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग रही है। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को ऑनलाइन स्लॉट लेने में बहुत परेशानी हो रही है। युवा वर्ग सुविधानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र समझकर टिहरी जिले में अपना स्लॉट बुक कर रहे हैं और वे सेंटर में पहुंच रहे हैं। इसके कारण ऐसी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसे इसके साथ ही अपनी आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट साथ में लानी होगी। बिना नेगेटिव रिपोर्ट की वैक्सीनेशन नहीं होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *