Nirbhik Nazar

शत्रुघ्न सिंह बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार, दिनेश मानसेरा का आदेश निरस्त

देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपना मुख्य सलाहकार बनाया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिंह इससे पहले उत्तराखंड में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर तैनात थे। 28 फरवरी 2022 तक के लिए  नियुक्ति हुई है। इससे पहले मंगलवार को मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने कार्यकाल खत्म होने से करीब छह माह पहले अपना इस्तीफा राजभवन को सौंप दिया था।

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने नवंबर, 2016 में मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार संभाला था। पांच साल का कार्यकाल पूरा होने में करीब छह महीने शेष रहते हुए उन्होंने पद छोड़ दिया। शत्रुघ्न सिंह 17 नवंबर, 2015 में राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने थे। करीब एक साल उन्होंने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया था।

दिनेश मानसेरा का आदेश दो दिन बाद  निरस्त

वहीं अभी दो दिन पहले मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा का आदेश आज बुधवार को निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि 17 मई को मानसेरा की नियुक्ति के आदेश हुए थे, जिन्हें दो दिन बाद आज निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया था। उन्हें 28 फरवरी या फिर उससे पहले कभी भी पद समाप्त किए जाने तक को- टर्मिनस आधार पर नियुक्त किया गया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *