Nirbhik Nazar

HPSSC Recruitment 2020 : आईटी, जेई, स्टोर कीपर व टाइपिस्ट सहित कई पदों पर निकली 1661 भर्तियां

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

Desk : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीएसएससी) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी), स्टेशन फायर ऑफिसर, ट्राफिक इंस्पेक्टर, टेक्निशियन, स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टोर कीपर, स्टेनो टाइपिस्ट, जूनियर इंजीनियर व अन्य कई पदों पर कुल 1661 भर्तियां निकाली गयी हैं। इनमें 1133 पद कॉन्ट्रेक्ट आधार पर भरे जाएंगे। जबकि 528 पद रेगुलर होंगे। 26 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर शुरू होगी।आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 

 इसके लिए उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए । आयु की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी। 
एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को  उम्र में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। 
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। 
आवेदन फीस : जनरल व ईडब्ल्यूएस – 360 रुपये 
एससी, एसटी, ओबसी वर्ग – 120 रुपये 
हिमाचल की महिलाओं व दिव्यांग वर्ग के लिए कोई फीस नहीं। फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से किया जाएगा।  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *