Nirbhik Nazar

भाजपा ने किसान, महिला और युवा मोर्चा को सौंपी गांवों की जिम्मेदारी

देहरादून: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रसार से चिंतित भाजपा संगठन ने भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए गांवों पर ध्यान केंद्रित किया है। इस कड़ी में भाजपा ने किसान, महिला व युवा मोर्चा को गांवों की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी के इन तीनों मोर्चों के कार्यकर्त्‍ता ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समितियों की मदद करेंगी। साथ ही मास्क, सैनिटाइजर वितरण, जरूरतमंदों के लिए भोजन, राशन किट की व्यवस्था समेत अन्य कार्यों में सहयोग करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि गांवों में संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार मुस्तैदी से जुटी हुई है। भाजपा संगठन भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी विधायकों और जनप्रतिनिधियों से कहा गया है कि व्यक्तिगत रुप से भी गांवों की चिंता करें। विधायक निधि व सरकारी योजनाओं के अलावा व्यक्तिगत प्रयासों और विभिन्न कंपनियों के सीएआर फंड की मदद से गांवों में सुविधाएं विकसित करने की दिशा में प्रयास करें। उन्‍होंने पार्टी की ओर से सेवा ही संगठन के तहत किए जा रहे सेवा कार्यों का ब्योरा भी दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *