देहरादून: एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस (म्यूकोर-माईकोसिस) से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है बुधवार को नए 12 मरीज भर्ती किए गए। मंगलवार तक ब्लैक फंगस केसेज की संख्या 30 थी, अब 42 मरीजों में से 39 एम्स में एडमिट हैं। दो मरीजों की पहले मौत हो चुकी है, जबकि एक को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

21 की सर्जरी होनी बाकी
एम्स में भर्ती 21 लोगों की सर्जरी होनी बाकी है। एम्स के ईएनटी सर्जन डॉ। अमित त्यागी ने बताया कि एम्स में ब्लैक फंगस बीमारी से संक्रमित कुल मरीजों में 21 उत्तराखंड और 21 उत्तर प्रदेश के हैं। ऋषिकेश क्षेत्र से अब तक तीन मरीज यहां भर्ती किए गए। जिनमें 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला को स्वास्थ्य लाभ के बाद छुट्टी दे दी गई थी। ब्लैक फंगस संक्रमण से ग्रसित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एम्स डायरेक्टर प्रोफेसर रविकांत में ऐसे मरीजों के लिए यहां 30 बेड का अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें कोरोना संक्रमित और सामान्य मरीजों को रखने के लिए अलग-अलग पार्ट बनाए गए थे। एम्स में यह मामले बढ़ने के बाद एक और वार्ड ऐसे मरीजों के लिए बनाया गया है।