Nirbhik Nazar

पढ़िये लालू ने नितीश के मंत्री को क्यों बोला “चुल्लू भर पानी में मजे करो”, और तेजस्वी क्यों बोले सामुदायिक रसोई में आदमी से अधिक गधे

पटना: बिहार में कोरोना का कहर जारी है, कोविड से पीड़ित मरीजों को कई जगहों पर दवा और ऑक्सीजन तक की कमी हो रही है। इसी बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि हमारे पास वेंटिलेटर टेक्नीशियन नहीं है जिसके कारण वेंटिलेटर होते हुए भी हम उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है। उनकी इस बात का जवाब देते हुए लालू प्रसाद यादव ने लिखा कि ऐसा है- तुम चुल्लू भर पानी में मजे करो।

दरअसल एक अख़बार में छपी खबर के मुताबिक बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कहा कि लोगों की सुविधा के लिए निजी अस्पतालों को सरकारी वेंटिलेटर देने का निर्णय लिया गया है। पटना समेत कई जिलों में वेंटिलेटर अस्पतालों को दिए गए हैं। हमें यह समझना पड़ेगा कि वेंटिलेटर सिर्फ एक मशीन नहीं है जिसे बेड से जोड़ देने के बाद वह वेंटिलेटर बेड हो जाएगा। बेड के हिसाब से वेंटिलेटर के टेक्नीशियन नहीं है, इसलिए वेंटिलेटर होते हुए भी इसका इस्तेमाल कर पाना संभव नहीं हो पाया।

इसी खबर पर ट्ववीट करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि कोरोना जाँच नहीं हो रहा तो क्या करे? ऑक्सीजन नहीं मिल रहा तो क्या करे? डॉक्टर-नर्स नहीं मिल रहे तो क्या करे? अस्पताल नहीं बना पाए तो क्या करे? दवा इंजेक्शन नहीं मिल रहा तो क्या करे? वेंटिलेटर टेक्नीशियन नहीं मिले तो क्या करे? -नीतीश कुमार, ऐसा है- तुम चुल्लू भर पानी में मजे करो।

 

तेजस्वी ने सामुदायिक रसोई की व्यटवस्थाह पर घेरा
इस बीच तेजस्वी यादव ने भी मुख्यटमंत्री नीतीश कुमार को सामुदायिक रसोई की व्यनवस्थाा पर घेरा है। कहा है कि नीतीश कुमार सजावटी दिखावटी मिलावटी सामुदायिक रसोई के तामझाम से वर्चुअल टूर का ढोंग करते हैं। उनके टूर के बाद जब आरजेडी के विधायक जायजा लेते हैं तो वहां इंसानों से अधिक गधे मिलते हैं। वहां खाने वाले बस एक-दो आदमी होते हैं और सौ-दो सौ बताए जाते हैं। वहां सफाई है न मास्क। है तो केवल लूट।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *