Nirbhik Nazar

सिंगटाली पुल से होगी गढ़वाल- कुमाऊं के बीच की दूरी कम – सीएम तीरथ

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सिंगटाली पुल का निर्माण होने से न केवल टिहरी व पौड़ी जिलों के लोगों को लाभ होगा बल्कि यह पुल प्रदेश के दोनों मंडलों गढ़वाल व कुमाऊं के बीच की दूरी भी घटाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यह सिंगटाली, व्यासी, सतपुली, सिद्धखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा, रामनगर होते हुए यह मार्ग कुमाऊं को जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि मोटरपुल पुराने चयनित स्थान पर बनेगा। इसके निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसकी डीपीआर तैयार है और बजट का पूरा इंतजाम है। त्रिवेंद्र सरकार ने मोटरपुल के चयनित स्थान को रद्द कर तीन किमी आगे नए स्थान पर मोटरपुल बनाने के आदेश कर दिया था, लेकिन स्थानीय लोग इसके विरोध में आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से भी शिकायत की थी।


बलूनी ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश को पत्र भेजकर मोटरपुल के पुराने चयनित स्थान को रद्द करने के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने यह मामला उठाया था। गढ़वाल सांसद होने के नाते मुख्यमंत्री पर भी आंदोलित ग्रामीणों की नाराजगी का दबाव था। इस चौतरफा दबाव के चलते प्रदेश सरकार को त्रिवेंद्र सरकार का आदेश पलटना पड़ा।

मोटरपुल निर्माण का रास्ता साफ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस पुल के निर्माण को लेकर जनता बीते कई वर्षों से मांग रही थी, जिसके निर्माण का अब रास्ता साफ हो गया है। जनता की मांग पर इस पुल को पूर्ववर्ती स्थान पर ही बनाया जाएगा। पुल की डीपीआर व बजट तैयार है। उन्होंने जल्दी से जल्दी इस पुल का निर्माण शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *